उत्तर प्रदेशप्रशासन

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

 

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से जुड़कर उन्हें जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण, फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के आवश्यक निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निष्पक्षता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button