
नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया शोक
कहा- अभिनय और संवेदनशीलता का भारदस्त चेहरा काल के पर्दे के पीछे चला गया
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई,। वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सिनेमा के अभिनय और संवेदनशीलता के भारदस्त चेहरे का यूं अचानक चले जाना बेहद दुखद और झकझोरने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर ने मराठी और हिंदी फिल्म जगत को अपने दमदार और सशक्त अभिनय से एक पूरा दौर दिया। ‘क्रांतिवीर’ से लेकर ‘नटसम्राट’ तक उनके अभिनय की यात्रा अद्वितीय रही। अभिनेता के रूप में उनका निधन कला जगत के लिए बड़ी क्षति है।
फडणवीस ने कहा कि नाना पाटेकर पर्दे पर जितने प्रभावशाली थे, निजी जीवन में भी उतने ही संवेदनशील और बड़े दिल वाले इंसान थे। उनका बेबाक और स्पष्ट स्वभाव उनके व्यक्तित्व की पहचान था। वे सभी से अपनत्व और मार्गदर्शक के भाव से बातचीत करते थे।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक क्षेत्र में नाना पाटेकर के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जलयुक्त शिवार अभियान के दौरान नाना पाटेकर ने अभियान का समर्थन किया था। मकरंद अनासपुरे के साथ उन्होंने ‘नाम फाउंडेशन’ की स्थापना कर किसानों और सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए उल्लेखनीय काम किया। जरूरतमंदों की मदद में वे हमेशा आगे रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सूखे के दौर में भी नाना पाटेकर निश्चित रूप से लोगों की मदद के लिए आगे आते, लेकिन उनका अचानक चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने पाटेकर परिवार और नाना के करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं।

