देशमहाराष्ट्रविजनेस

भारत फोर्ज और आरटीएक्स की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के बीच महत्वपूर्ण एयरोस्पेस इंजन कंपोनेंट्स के लिए दीर्घकालिक करार  

भारत फोर्ज और आरटीएक्स की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के बीच महत्वपूर्ण एयरोस्पेस इंजन कंपोनेंट्स के लिए दीर्घकालिक करार

 

– प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के भारत से सोर्सिंग बढ़ाने के बीच करार से वैश्विक एयरोस्पेस साझेदार के रूप में भारत फोर्ज की मजबूत स्थिति का संकेत मिला-

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान भारत देश

 

भारत, : उन्नत फोर्जिंग और प्रिसिजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में वैश्विक कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड (बीएफएल) ने दुनिया की प्रमुख एयरोस्पेस इंजन निर्माता कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के साथ दीर्घकालिक करार किया है। इसके तहत भारत फोर्ज मिशन-क्रिटिकल एयरोस्पेस इंजन कंपोनेंट्स की आपूर्ति करेगी।

 

 

इन कंपोनेंट्स का निर्माण भारत फोर्ज की भारत स्थित अत्याधुनिक एयरोस्पेस फैसिलिटी में किया जाएगा। इस सुविधा को विशेष रूप से उच्च प्रदर्शन वाले और उच्च मूल्य वाले एयरो-इंजन उत्पादों के निर्माण के लिए विकसित किया गया है। यहां उन्नत मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों का इस्तेमाल होता है और एयरोस्पेस उद्योग के लिए जरूरी गुणवत्ता, सटीकता, विश्वसनीयता और ट्रेसेबिलिटी के वैश्विक उच्च मानकों के अनुरूप संचालन किया जाता है।

 

 

भारत फोर्ज लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कल्याणी ने कहा, “प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के साथ यह दीर्घकालिक साझेदारी वैश्विक एयरोस्पेस सप्लाई चेन में भारत फोर्ज के नेतृत्व को दर्शाती है। यह उन्नत मैन्युफैक्चरिंग, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और उच्च गुणवत्ता मानकों के जरिए विश्वस्तरीय एयरोस्पेस समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के कार्यक्रमों में सहयोग करने और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में भारत की विशेषज्ञता को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।”

 

 

प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा की वाइस प्रेसिडेंट, सप्लाई चेन नताली रिवे ने कहा, “भारत फोर्ज के साथ यह सहयोग अपने ग्राहकों और भविष्य की विकास योजनाओं को समर्थन देने वाली मजबूत और उच्च प्रदर्शन वाली वैश्विक सप्लाई चेन तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें भारत फोर्ज की उच्च प्रदर्शन वाली एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं, तकनीकी विशेषज्ञता और गुणवत्ता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता पर भरोसा है। ये क्षमताएं हमारी विशेष जरूरतों के अनुरूप हैं और भारत से हमारी सप्लाई चेन सोर्सिंग को मजबूत करने में मदद करेंगी।”

 

 

यह साझेदारी प्रमुख एयरोस्पेस ओईएम कंपनियों के उस भरोसे को दर्शाती है, जो वे भारत फोर्ज की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और उच्च मूल्य वाले मिशन-क्रिटिकल समाधानों की आपूर्ति की प्रतिबद्धता पर जताती हैं। ये समाधान वैश्विक एयरोस्पेस उद्योग की कड़े प्रदर्शन मानकों

को पूरा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button