पूणेमहाराष्ट्रव्हीकल

इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीज़न-3 में भागीदारी के लिए तैयार हैं 21 देशों के 146 एथलीट

इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीज़न-3 में भागीदारी के लिए तैयार हैं 21 देशों के 146 एथलीट

नई ‘250सीसी – ग्रुप ‘ए’ सिर्फ विदेशी बाइक’ – इंडियन फ्यूचर्स श्रेणी के साथ भारतीय राइडरों की भागीदारी मजबूत हुई है, जो घरेलू प्रतिभाओं के लिए विशेष मंच प्रदान करेगी।

सरकार के अतिरिक्त समर्थन और एएमए, एफआईएम के चैंपियनों की जबरदस्त भागीदारी के साथ, भारत वैश्विक स्तर पर सुपरक्रॉस का केंद्र बनने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,: विश्व की पहली फ्रैंचाइज़ी आधारित सुपरक्रॉस लीग, इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (आईएसआरएल) ने सीज़न-3 के लिए राइडरों के पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर बंद कर दी है। इसमें चार रेसिंग श्रेणी में 21 देशों के 146 एथलीट शामिल हुए। इन प्रतिस्पर्धियों में मशहूर अंतरराष्ट्रीय दावेदार और भारत के प्रमुख सुपरक्रॉस राइडर साथ भाग लेंगे, जिससे मुकाबले का स्तर बढ़ेगा और भारत में सुपरक्रॉस के विकास के लिए शानदार मंच तैयार होगा। नई शुरू की गई ‘250सीसी – ग्रुप ‘ए’ सिर्फ विदेशी बाइक’ – इंडियन फ्यूचर्स श्रेणी और 250सीसी इंडिया एशिया मिक्स श्रेणी में भारत से 30 पंजीकरण हुए हैं। Hindi ISRL Closes Season 3 Ride…

 

 

अंतरराष्ट्रीय राइडरों के समूह में फ्रांस सबसे आगे है (32 पंजीकरण), उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (20) और अमेरिका (18) का स्थान है। इसके अलावा इंडोनेशिया, थाईलैंड, जर्मनी, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, इटली, जापान, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, चेक गणराज्य, स्वीडन, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और मंगोलिया के एथलीट भागीदारी कर रहे हैं।

 

 

पंजीकरण के आंकड़े से चैंपियनशिप के बढ़ते विविधतापूर्ण और प्रतिस्पर्धी स्वरूप जाहिर होता है, जैसे 450सीसी अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में 40 राइडर, 250सीसी अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में 54 राइडर और 250सीसी इंडिया एशिया मिक्स श्रेणी में 26 राइडर शामिल हैं। Hindi ISRL Closes Season 3 Ride…

 

 

सीज़न-3 के राइडरों के समूह में इस खेल से जुड़े कुछ सबसे मशहूर हस्तियां शामिल हैं। 450सीसी अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में सीज़न-2 के चैंपियन मैट मॉस, जॉर्डी टिक्सियर, जॉन शॉर्ट, एंथनी बॉर्डन, ग्रेगरी अरंडा, रायन ब्रीस, ल्यूक क्लाउट और एंथनी रोड्रिग्ज़ शामिल हैं, जबकि 250सीसी अंतरराष्ट्रीय वर्ग में रीड टेलर, कैल्विन फोन्इवेल, जस्टिन रॉडबेल और निको कोच शामिल हैं। 250सीसी इंडिया एशिया मिक्स श्रेणी में वित्सारुत सलांगम, थनारत पेनजन, एथिसन रुआड्रेओ, नाकामी विदी मकारिम, बेन हॉलग्रेन और मुहम्मद अतहर अलघिफारी जैसे राइडर इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा को और भी रोमांचक बनाएंगे। Hindi ISRL Closes Season 3 Ride…

 

 

भारत का प्रतिनिधित्व देश के कुछ सबसे बेहतरीन सुपरक्रॉस राइडर करेंगे, जिनमें ऋग्वेद बरगुजे, प्रज्वल विश्वनाथ, श्लोक घोरपडे और इक्षण शानबाग शामिल हैं। दुनिया भर के अलग-अलग देशों के राइडरों के साथ इनकी उपस्थिति से जबरदस्त रेसिंग देखने को मिलेगी और भारतीय प्रतिभा को अपने ही देश में बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय राइडरों के साथ मुकाबला करने का एक और अवसर मिलेगा। Hindi ISRL Closes Season 3 Ride…

 

 

इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सह-संस्थापक और निदेशक ईशान लोखंडे ने राइडरों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के संबंध में कहा,

 

 

“इस साल के पंजीकरण का महत्व इस बात तक सीमित नहीं है कि कितने राइडरों या कितने देशों ने भागीदारी की इच्छा जताई है। बल्कि, दरअसल जब स्थापित सुपरक्रॉस बाज़ार के बेहतरीन राइडर भारत में रेस करने का फैसला करते हैं, तो इससे हमारे खेल के मानकों और इस पारिस्थितिकी तंत्र की दिशा में बढ़ते भरोसे रेखांकित होता है। इसके अलावा, इंडियन फ्यूचर्स श्रेणी भारतीय राइडरों के लिए व्यवस्थित मार्ग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button