प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मनिर्भरता का संबल बना सेवा संकल्प अभियान – विधायक श्री पटेल

दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मनिर्भरता का संबल बना सेवा संकल्प अभियान – विधायक श्री पटेल

156 का पंजीयन, 41 के बने दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

      मऊगंज. सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सिविल अस्पताल मऊगंज में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की गई। शिविर में 156 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत 41 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। इससे पात्र दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने 3 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा 2 हितग्राहियों को स्मार्ट छड़ी सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। विधायक श्री पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर में बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण पटेल, नेत्र चिकित्सा सहायक आर.एस. वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button