
रीवा: विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम सरई सेंगर गांव के निवासी कंधी साहू के घर पहुंचे तथा उनकी कुशल क्षेम पूंछी। श्री कंधी साहू गतदिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। विधानसभा अध्यक्ष ने घायल कंधी साहू की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि आगे इलाज की जरूरत होगी तो उसकी व्यवस्था भी कराई जायेगी। उन्होंने कंधी साहू के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

