पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

सिंबायोसिस ओपन एजुकेशन सोसायटी में सरस्वती पूजन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

सिंबायोसिस ओपन एजुकेशन सोसायटी में सरस्वती पूजन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। सिंबायोसिस ओपन एजुकेशन सोसायटी, पुणे में शनिवार को सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञान, विद्या, बुद्धि और संस्कार की प्रतीक देवी सरस्वती का विधिवत पूजन कर श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया गया।

 

इस अवसर पर सिंबायोसिस के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. शां. ब. मुजुमदार तथा सिंबायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे एवं सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ अप्लाइड साइंसेज, इंदौर की कुलपति डॉ. स्वाती मुजुमदार ने सरस्वती माता का पूजन किया।

 

समारोह में देवी सरस्वती के मंगलमय स्वरूप, महाकाली के रौद्र रूप, पश्चिम बंगाल के पारंपरिक धुनुची नृत्य तथा महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र की प्रस्तुति ने भक्तिभाव, संस्कृति और कला का मनोहारी संगम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से नवदुर्गाओं का जागरण किया। विविध रंगों की वेशभूषा और प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

समारोह में सौ. संजीवनी मुजुमदार, संचालिका, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर म्यूजियम एंड मेमोरियल; डॉ. विद्या येरवडेकर, कुलपति, सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी; डॉ. राजीव येरवडेकर, प्रोवोस्ट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान शाखा, सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी; एयर मार्शल भूषण गोखले (सेवानिवृत्त), पूर्व उपवायुसेनाध्यक्ष; एयर कमोडोर प्रमोद पुराणिक (सेवानिवृत्त), उपाध्यक्ष, भारत फोर्ज; श्री अनंत रंजन, वरिष्ठ प्रबंधन व्यवसायी; मेजर सोनाली कदम (सेवानिवृत्त), संचालक, एससीडीएल; आशीष लिमगिरे, कुलसचिव, सिंबायोसिस ओपन एजुकेशन सोसायटी तथा शरद पुलाटे, कुलसचिव, एससीडीएल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर डॉ. स्वाती मुजुमदार ने कहा कि नवरात्रोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंबायोसिस ओपन एजुकेशन सोसायटी में नवदुर्गाओं के जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से भक्ति, संस्कृति और विद्या का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button