उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा महिला, साइबर व एएचटीयू (AHTU) थाने का औचक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा महिला, साइबर व एएचटीयू (AHTU) थाने का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश

अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा महिला थाना, साइबर थाना तथा एएचटीयू थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसरों, कार्यालयों, हवालात, बैरकों, शस्त्रागारों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा थाना परिसर एवं कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों एवं रजिस्टरों के रख-रखाव तथा पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण से आवश्यक जानकारी ली गई। साथ ही साइबर थाने में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा महिला थाने में आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा एएचटीयू टीम को क्षेत्र में सक्रिय रहकर बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी जैसे संवेदनशील अपराधों के खिलाफ निरंतर कड़े अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सम्बन्धि थाना प्रभारियों के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button