इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -जिलाधिकारी/ प्रमुख जनगणना अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण हेतु सुदिति ग्लोबल एकेडमी में संचालित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को जनगणना कार्य के महत्व एवं उसकी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय महत्व का है। इसमें प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी पहलुओं को भली-भांति समझ लें, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्धता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा सके।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / जिला जनगणना अधिकारी बिपिन कुमार, उपजिलाधिकारी सदर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button