प्रशासनपूणेमहाराष्ट्र

दिवाली के अवसर पर उमेद स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी

दिवाली के अवसर पर उमेद स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,। उमेद-महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान के अंतर्गत पुणे एवं छत्रपति संभाजीनगर संभाग के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार विभिन्न गुणवत्तापूर्ण एवं विशेष उत्पादों की दिवाली विशेष प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एसजीएस मॉल, कैंप, पुणे तथा 2 से 3 नवंबर तक नए जिला परिषद कार्यालय, पुणे में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी विभागीय आयुक्त कार्यालय की अपर आयुक्त प्रांजल शिंदे ने दी।

 

प्रदर्शनी का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा कौशल एवं मेहनत से तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आय बढ़ाना तथा महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

 

प्रदर्शनी में पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, लातूर, जालना, बीड, परभणी, हिंगोली, धाराशिव और नांदेड सहित 13 जिलों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

 

नागरिकों को सुगंधित एवं हर्बल साबुन, अभ्यंग तेल, उबटन, शेवगा से बने विभिन्न उत्पाद, लड्डू, चकली, अनारसे सहित दिवाली फराल के लिए तैयार आटा, चिवड़ा, चकली मसाला, कपड़े के पर्स एवं पाउच, मिट्टी के मावले, पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के बर्तन, महाबलेश्वर का शहद, सांगली के प्रसिद्ध किशमिश, कोल्हापुर-चंदगढ़ के काजू, हिंगोली एवं सांगली की भौगोलिक संकेत (जीआई) प्राप्त हल्दी, सोलापुर का मक्का चिवड़ा, मूंगफली की चटनी व कड़क भाकरी, लातूर की हस्तनिर्मित गोधड़ी एवं कपड़े के खिलौने, जालना की भेड़ की ऊन से बनी वस्तुएं तथा धाराशिव का भूम खवा और पेड़ा सहित अनेक उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा।

 

अपर आयुक्त प्रांजल शिंदे ने पुणे एवं आसपास के नागरिकों से प्रदर्शनी में पहुंचकर अधिक से अधिक ग्रामीण उत्पादों की खरीद करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button