इटावाउत्तर प्रदेशयात्रा

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए।

 

एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

 

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button