उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

अपर जिलाधिकारी ने स्व-गणना कर जनपदवासियों से जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

अपर जिलाधिकारी ने स्व-गणना कर जनपदवासियों से जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य ने जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) कर जनपदवासियों को जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर जनगणना अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास, बेहतर योजनाओं के निर्माण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। अतः सभी नागरिक सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्व-गणना में भाग लें तथा जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button