प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जिले के 33 पंचायतों में आयोजित हुए सहयोग शिविर, आम लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

 

जिले के 33 पंचायतों में आयोजित हुए सहयोग शिविर, आम लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। जिला प्रशासन की पहल पर आज सीतामढ़ी जिले के सभी प्रखंडों की कुल 33 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई।

 

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविरों में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना।

 

लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत देने का प्रयास किया गया।

 

जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो।

 

जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के आयोजनों के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनसेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button