प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

ओडीएफ की स्थिरता एवं जलवायु-संवेदी वाश तकनीकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

ओडीएफ की स्थिरता एवं जलवायु-संवेदी वाश तकनीकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी में आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी के अध्यक्षता में एवं उप विकास आयुक्त महोदया, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन,निदेशक डी आर डी ए, निदेशक एन ई पी, सिविल सर्जन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के उपस्थिति में यूनिसेफ तथा सहयोगी संस्था जीपीएसभीएस GPSVS के संयुक्त तत्वावधान में जिले में ओडीएफ स्थिति की स्थिरता सुनिश्चित करने तथा जलवायु परिवर्तन एवं आपदाओं के प्रति स्वच्छता प्रणालियों को अधिक सुदृढ़ एवं लचीला बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

कार्यशाला के अतिथियों का स्वागत रमेश कुमार, अध्यक्ष जीपीएसवीएस द्वारा हरित पौधे से किया गया साथ ही दीप प्रज्वलन से शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी भी रमेश कुमार के द्वारा दी गई।

जिलाधिकारी महोदय ने अपने वक्तव्य में सीतामढ़ी को राज्य की पहली खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) जिला घोषित किये जाने पर बधाई दिया साथ ही सभी शौचालय को सही तरीके से रखना, शौचालय का सही और निरंतर उपयोग एवं समाज के लोगों में शौच सम्बंधित व्यवहार परिवर्तन के लिए सभी अधिकारियों को निरंतर कार्यरत रहने की आवश्य्कता पर जोर दिया.

कार्यक्रम में यूनिसेफ के वाश अधिकारी श्री निकेत जी के द्वारा बताया गया की स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत जिले ने घरेलू शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खुले में शौच से मुक्त स्थिति प्राप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। अब इन उपलब्धियों को लंबे समय तक बनाए रखना, स्वच्छता परिसंपत्तियों का उचित रख रखाव सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है। सीतामढ़ी जिला बाढ़, जलजमाव एवं उच्च भूजल स्तर जैसी चुनौतियों से प्रभावित रहता है। इन परिस्थितियों में पारंपरिक स्वच्छता प्रणालियों के समक्ष विभिन्न समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण इन जोखिमों में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए जलवायु-संवेदी एवं आपदा-रोधी वाश तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान ओडीएफ की अब तक की उपलब्धियों, वर्तमान चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया । साथ ही, स्वच्छता अवसंरचना को जलवायु एवं आपदा जोखिमों के प्रति सक्षम बनाने, स्वच्छता परिसंपत्तियों के समयबद्ध रखरखाव, उपयुक्त तकनीकों के उपयोग तथा स्थानीय संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए व्यावहारिक उपायों की पहचान के बारे में बताया गया । यूनिसेफ के राज्य सलाहकार श्री निकेत झा ने सतत विकास लक्ष्य-6 (SDG-6) के अंतर्गत स्वच्छ जल एवं स्वच्छता संबंधी लक्ष्यों को प्राप्ति जिले में ओडीएफ की स्थिरता को सुदृढ़ करना, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति स्वच्छता प्रणालियों की अनुकूलन क्षमता बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं टिकाऊ स्वच्छता सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने विषय पर विस्तृत चर्चा किये । कार्यशाला में सभी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से कनीय अभियंता ,सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,जिला समन्वयक एवं सभी प्रखंड समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान ,जिला प्रबंधक एवं सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सभी प्रखंडों से पंचायती राज संस्था पदाधिकारी ,यूनिसेफ एवं जीपीएसभीएस के जिला सलाहकार गौरव श्रीवास्तव,श्याम कुमार दीपक कुमार, मनीष कुमार,पूनम कुमारी LSBA से सूरज जी अंकुर जी प्रतिनिधि ने भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button