
बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में आयोजित हुई गोष्ठी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया में आज दिनांक 19.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार कक्ष में बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संचालित किए जाने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बाल एवं महिला सुरक्षा, संरक्षण एवं कल्याण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को बाल एवं महिला सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई।



