इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर जाकर होगी जनसंख्या की गणना, 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

 

 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर जाकर होगी जनसंख्या की गणना, 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा-मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना हेतु स्व-गणना (Self Enumeration) के संबंध में तथा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का डेटाबेस तैयार कराए जाने एवं प्रपत्र-1 की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके उपरांत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। प्रगणक प्रत्येक घर में पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना पूर्ण होने के बाद प्राप्त होने वाली SE ID को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। जब प्रगणक गणना के लिए घर पर पहुंचें, तो उन्हें यह SE ID उपलब्ध कराई जाए, जिससे दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनगणना की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए बताया कि एक घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। इसमें केवल रक्त संबंध वाले सदस्य ही नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्ति भी शामिल होंगे जो परिवार के साथ एक ही रसोई साझा करते हैं। अतः स्व-गणना करते समय परिवार के साथ रहने वाले सभी पात्र व्यक्तियों की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्व-गणना अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना प्रक्रिया में प्रतिभाग करें तथा निर्धारित समयावधि में पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करें, ताकि प्रगणकों के घर पहुंचने पर गणना का कार्य सुगमता एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में जाति संबंधी जानकारी भी निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत संकलित की जाएगी। इसलिए सभी नागरिक अपनी जानकारी सही एवं सावधानीपूर्वक उपलब्ध कराएं।

बैठक के दौरान आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का डेटाबेस तैयार कराए जाने एवं प्रपत्र-1 की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निर्धारित प्रारूप में पूर्ण विवरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी कर्मचारी का नाम एवं विवरण डेटाबेस में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने तथा प्रपत्र-1 को पूर्ण एवं त्रुटिरहित भरवाने के निर्देश दिए।

उक्त बैठक में जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला जनगणना प्रभारी सुश्री पुलकिता शर्मा, स्टेट मास्टर ट्रेनर श्री संतोष कुमार शर्मा, सहित भिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button