
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन में 91से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मऊगंज में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह, निकाह आयोजन में 91 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गरिमामय समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये जोड़ों ने वैदिक मंत्रोंच्चार और सामाजिक रीति रिवाज के साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। शहीद केदारनाथ महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर नवयुगलों को शुभ आशीर्वाद दिया।। उपस्थित जनों ने कहा कि गरीब लोगों के लिए यह योजना हितकारी है।
कार्यक्रम में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा है कि
आज का दिन नवदम्पत्तियों के लिए सौभाग्य का दिन है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब वर्ग के लिए सौगात है जिसके माध्यम से जरूरतमंद निराश्रित व निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता सरकार करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी को योजना के संचालन के लिए साधुवाद दिया उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए अपेक्षा की कि खुशहाल जीवन जिये। नशे से दूर रहे और कुरीति में न फंसे।
उन्होंने कहा कि अब बेटियों के विवाह की चिंता स्वयं सरकार करती है । इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष मऊगंज नीलम इन्द्रपाल सिंह,नगर परिषद नईगढ़ी अध्यक्ष नागिता गुप्ता , एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सची पाठक सहित बड़ी संख्या में वर-वधू तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

