मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

सरकार व जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी है मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- विधायक श्री पटेल

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने खुद उनके बीच पहुंचे कलेक्टर, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिये निर्देश

सरकार व जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी है मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- विधायक श्री पटेल

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने खुद उनके बीच पहुंचे कलेक्टर, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिये निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले की जनपद पंचायत हनुमना के सीएफटी भवन हाटा में जन संवाद शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा स्वरोजगार एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल एवं कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने पौधरोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

विधायक मऊगंज श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मूल उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं की जानकारी मिले और वह उनका लाभ लेकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बने। जनभागीदारी, जागरूकता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ही आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार किया जा सकता है । विधायक श्री पटेल एवं कलेक्टर श्री ओगरे ने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया ।

 

 

उद्यम संवाद में साझा किए सफलता के अनुभव

 

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान विधायक मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल एवं कलेक्टर ने स्थानीय उद्यमियों प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं नीलम सिंह से संवाद कर उनके अनुभवों एवं सुझावों की जानकारी ली। उद्यमियों ने बताया कि शासन की योजनाओं के माध्यम से प्राप्त आर्थिक एवं अन्य सहायता से उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि उद्यम संवाद का उद्देश्य सफल उद्यमियों के अनुभवों को अन्य लोगों तक पहुंचाना है, जिससे युवा एवं ग्रामीणजन स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो सकें।कलेक्टर ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उद्योगों के विस्तार के लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियों एवं प्रक्रियाओं में प्रशासन द्वारा समन्वय कर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

विधायक एवं कलेक्टर ने हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण किया

 

विधायक मऊगंज श्री पटेल एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आमजन की समस्याएं सुनने के साथ विभिन्न विभागों से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना में रिया गुप्ता एवं साक्षी कुमारी साकेत को हितलाभ प्रदान किया गया। अभियान के माध्यम से प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डीएफओ लोकेश निरापुरे,अपर कलेक्टर पीके पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, जिला पंचायत सदस्य बोटी कोल सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button