रोजगार मेला 25 नवम्बर को सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय मऊगंज में
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय जिला मऊगंज में 25 नवम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 10 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।
उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार म.प्र., वर्धमान फेब्रिाक्स बुदनी सीहोर म.प्र., प्रभा बायोप्लांटस प्रा. लि. रीवा, सीआईआई एमसीसी इंदौर, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा, न्यू जील फैशन प्रा. लि. धार म.प्र., टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैगलोर तथा एचडीएफसी लाइफ इश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

