पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

भारतीय पारंपरिक ज्ञानशाखाओं को पुनर्जीवित किया जाए

प्रो. डॉ. भूषण पटवर्धन का प्रतिपादन : एमआईटी डब्ल्यूपीयू में ३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला का उद्घाटन

भारतीय पारंपरिक ज्ञानशाखाओं को पुनर्जीवित किया जाए

प्रो. डॉ. भूषण पटवर्धन का प्रतिपादन : एमआईटी डब्ल्यूपीयू में ३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला का उद्घाटन

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,  : “भारतीय पारंपरिक ज्ञानशाखाओं को शिक्षा के माध्यम से पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। इन्हें ज्ञान के महत्वपूर्ण स्रोत और शोधकर्ता की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। इस व्याख्यानमाला का मुख्य सूत्र हमारी शांति की संस्कृति ही है।” ऐसे विचार भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय अनुसंधान प्राध्यापक डॉ. भूषण पटवर्धन ने व्यक्त किए।

 

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, विश्वशांति केंद्र (आळंदी), माईर्स एमआईटी, पुणे और संतश्री ज्ञानेश्वर-संतश्री तुकाराम महाराज स्मृति व्याख्यानमाला न्यास के संयुक्त तत्वावधान में यूनेस्को अध्यासन के अंतर्गत दि. २४ से ३० नवंबर के दौरान आयोजित ३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला का उद्घाटन एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संतश्री ज्ञानेश्वर सभागृह, कोथरूड, पुणे में हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे।

 

इस अवसर पर पद्मश्री व्हेन. प्रो. गेशे नगवांग सामटेन, डिक्की के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. मिलिंद कांबळे और यूएसए के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. मकरंद हस्तक सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष व यूनेस्को अध्यासन के प्रमुख विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड ने की।

 

साथ ही एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड, डब्ल्यूपीयू के कुलपति डॉ. रविराज एन. सीथाराम व डॉ. दत्ता दंडगे उपस्थित थे।

 

डॉ. भूषण पटवर्धन ने कहा, “भारतीय शिक्षा पद्धति आज भी कोलोनियल माइंडसेट में फंसी हुई है। इसमें बदलाव लाना आवश्यक है और सही अर्थों में मनुष्य का निर्माण करने वाली शिक्षा पद्धति आवश्यक है। इस शिक्षा प्रणाली को वारकरी संप्रदाय पुष्टि देता है। आज भी महाराष्ट्र में वारकरी संप्रदाय का प्रभाव है और इसी कारण समाज में सौहार्द है। विश्वशांति को मुख्य उद्देश्य मानकर इस व्याख्यानमाला का ज्ञानयज्ञ निरंतर जारी है।”

 

प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड ने कहा, “तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर माऊली व जगद्गुरु संतश्री तुकाराम महाराज का संदेश मानवजाति तक पहुंचाने के मुख्य उद्देश्य से यह व्याख्यानमाला शुरू की गई है। यहां सद्गुणों की पूजा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। मन और आत्मा के बारे में अधिक चिंतन होना चाहिए। जीवन का उद्देश्य और कर्तव्य क्या है, इसकी अनुभूति इससे होती है।”

 

डॉ. मिलिंद कांबळे ने कहा, “शांति के लिए विज्ञान, अध्यात्म, सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण का एकीकरण महत्वपूर्ण है। संत परंपरा की मानवता की विचारधारा पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने कार्य किया है। उन्होंने सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण से समाज में शांति स्थापित हो सकती है, इसका बीज बोया। समानता और मानवता ही हमारा मूल सिद्धांत है। पसायदान के ज्ञान का प्रकाश पूरे विश्व में फैले, यही हमारी संस्कृति है।”

 

पद्मश्री व्हेन. प्रो. गेशे नगवांग सामटेन ने कहा, “विश्वविद्यालयों में धर्म और विज्ञान की परिभाषा विद्यार्थियों को समझाना आवश्यक है। विज्ञान के माध्यम से बाहरी दुनिया समझ में आती है, परंतु अंतर्मन के लिए शांति की आवश्यकता है। विज्ञान के युग में आंतरिक दर्शन को खोजना आवश्यक है। अत्याधुनिक शिक्षा पद्धति में धर्म के अच्छे मूल्यों का समावेश होगा, तो समाज व्यवस्था उत्तम बनेगी।”

 

डॉ. राहुल वि. कराड ने कहा, “वर्तमान समय में उच्च शिक्षा में परिवर्तन लाना आवश्यक है। इसी के लिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का निर्माण किया गया है। यहां मन और बुद्धि से विद्यार्थियों को सशक्त बनाया जाता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता की दुनिया में सभी को शांति की अत्यंत आवश्यकता है।”

 

डॉ. मकरंद हस्तक ने कहा, “विश्वशांति के लिए शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। व्यवसाय, अनुसंधान और अच्छे समाज के निर्माण के लिए शिक्षा पद्धति में ऐसी व्याख्यानमाला की आवश्यकता है।”

 

कुलपति डॉ. रविराज एन. सीथाराम ने स्वागत भाषण व प्रस्तावना रखी। सूत्रसंचालन प्रो. डॉ. गौतम बापट ने किया। प्रो. दत्ता दंडगे ने आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button