इटावा : जिला अग्रणी प्रबन्धक कृष्ण कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दि.26 अक्टूबर दिन मंगलवार को प्रात: 10.00 बजे से सत्यम शिवम उत्सव गार्डेन, नुमाइश मैदान के पास,रतन नगर इटावा मेें के्रडिट आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन जिला अग्रणी प्रबन्धक कार्यालय इटावा द्वारा किया जा रहा है जिसमें जनपद के सभी बैंकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा जनसाधारण को विभिन्न योजनाओं से संबंधित ॠण सुविधा आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध करवायी जायेगी। उन्होने सर्वसाधारण अपील की है कि वह बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बैंको द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही ॠण योजनाओं का लाभ उठायें। ———————–
Related Articles
Check Also
Close



