विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा :अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) जय प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव मांगे गये है। प्रदेश में निवासरत व्यक्तियो में से कोर्इ व्यक्ति जिसने मानवाधिकारों की रक्षा ,सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णत: समर्पित रहे हो, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जी के जन्म दिवस पर गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
उन्होने बताया कि इस हेतु भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में निवास करता हो,मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो, गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया गया हो। ऐसे इच्छुक व्यक्ति पुरस्कार हेतु प्रारूप जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त कर तत्काल आवेदन कर सकते हैं।



