विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा : प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र विवेक कुमार पाठक ने बताया कि राजकीय फल संरक्षण केन्द्र कम्पनी बाग द्वारा ग्राम पंचायत मामन हिम्मतपुर ग्राम नगला नया ब्लाक ताखा जनपद इटावा मेंं महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जिसका उदघाटन श्रीमती सावित्री देवी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि हाकिम सिंह के द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण मेंं 30 लाभार्थियों ने भाग लिया जिसमेें गुलाब सरबत, मिर्च का आचार, नीबू स्कैवश, सेव जैम आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के बारे मेंं तथा पी.एम.एफ.एम.र्इ (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना) के बारे में प्रभारी विवेक कुमार पाठक ने विस्तृत जानकारी दी गयी एवं अतिथि व्याख्याताओं ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने के बारे मेंं एवं विपणन के सम्बन्ध मेंं विस्तृत जानकारी दी। अतिथि व्याख्याताआेंं मेंं प्रभात कुमार वर्मा एवं कृष्ण कुमार मिश्रा ने विस्तृत जानकारी दी। केन्द्र की सहायक प्रभारी कु. गीता सिंह गौर ने प्रयोगात्मक कार्य किया जैसे गुलाब सरबत, मिर्च का आचार एवं फल सब्जियों के बारे मेंं जानकारी दी। जिसे पुरूष महिलाएं लाभान्वित हुर्इ। लाभान्वित प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पुन: एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर लघु उद्योग के प्रस्ताव बनाकर लघु उद्योग लगा सकते है एवं अपना स्वरोजगार प्राप्त कर सकते है। जिसमें उद्योग लगाने पर लगभग लागत का 50 प्रतिशत अनुदान मशीनरी पर दिया जायेगा जो अधिकतम रू. एक लाख से ज्यादा का नहीं होगा।



