
विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनीधी
सीतामढी बिहार:शिक्षण संस्थान में लोकाचार विकसित करने में मददगार होता है इंडक्शन प्रोग्राम ।उक्त बातें आज एसएलके कॉलेज सीतामढ़ी में बीसीए पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में नामांकित छात्र छात्राओं की पहली बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद से प्राचार्य एवं बी सी ए के निर्देशक प्रोफ़ेसर (डॉ.)अनिल कुमार सिन्हा ने कही।उन्होंने कहा कि इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य पाठ्यक्रम में शामिल नए छात्रों को नए शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने व आरामदायक महसूस करने में मदद करता है।

यह उन्हें शिक्षण संस्थान के लोकाचार और संस्कृति को विकसित करने के साथ ही उन्हें अन्य छात्रों एवं शिक्षकों के साथ परस्पर संबंध बनाने में मार्गदर्शन करता है ।उन्होंने इस पाठ्यक्रम के स्वरूप एवं इसे पूरा करने के बाद कैरियर संवारने के मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी ।आज पूरे विश्व में आईटी सेक्टर या कंप्यूटर साइंस में अपना कैरियर बढ़ाने की आवश्यकता है और उसकी अपार संभावनाएं भी मौजूद हैं जिसकी हम सभी अपने शिक्षण कार्य के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित वर्ग करने का आग्रह किया और कहा कि प्रायोगिक ज्ञान के अभाव में शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है ।

डिग्री मात्र एक कागज का टुकड़ा बन कर रह जाता है। जिस पढाई को करने के लिए भारत के सुदूर क्षेत्रों में जाना पड़ता था आज अपने घर से भोजन करके वर्ग करना बहुत बड़ी बात है जिसे समझने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि मैं प्रयासरत हूं कि मेरे कालेज के होनहार विद्यार्थियों का हर वर्ष प्लेसमेंट करा पाऊं। इसके लिए कई कंपनियों से संपर्क भी किया हूं। विश्वविद्यालय में इस कालेज के बी सी ए विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत ही अच्छा होता रहा है। योग्य शिक्षक आपका मार्गदर्शन करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीए के समन्वयक प्रो. सुजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि आने वाला तीन साल छात्रों के लिए स्वर्णिम होने वाला है जब वे समाज में विषयगत प्रतिष्ठा हासिल कर सकेंगे।

इसका आयोजन छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति जागरूकता लाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए भी अनुभवी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है। वरीय प्राध्यापक प्रो. ललन कुमार राय ने विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा एस एल के कालेज का विद्यार्थी विश्वविद्यालय में टॉप करता रहा है। आपको भी उस परंपरा को बरकरार रखना है। अनुशासन को प्राथमिकता दी जाती है। कार्यक्रम का संचालन प्रो.आलोक कुमार यादव ने किया।

उस समय कार्यक्रम में प्रो.दीपक प्रसाद, प्रो. अशीष कुमार, प्रो. निखत फातिमा, प्रो.संजय कुमार, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. राजीव रंजन, डाॅ.सुरेश राय, प्रो. अमित कुमार, बड़ा बाबू नागेन्द्र प्रसाद, विकास कुमार, अरविन्द कुमार, सुरेश प्रसाद कवि, अचलदेव प्रसाद आदि उपस्थित थे।



