बिहार

बम ब्लास्ट मामले में आज 9 कैदियों को होगी सजा, नरेंद्र मोदी की सभा में हुआ था धमाका

विशाल समाचार टीम

पटनाः आठ साल पहले पटना के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली (Hunkar Rally) में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे. इस मामले में आज एनआईए की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी. पटना के बेउर जेल से नौ कैदियों को एनआईए की कोर्ट में सोमवार को पहुंचाया गया है. इसके पहले बम ब्लास्ट के मामले में मामला एनआईए (NIA) कोर्ट ने एक आरोपी फखरुद्दीन को रिहा कर दिया था. वहीं हैदर अली, नुमान अंसारी, मजीबुल्लाह, उमर सिद्दिकी, फिरोज असलम, इम्तियाज आलम सहित नौ को सजा सुनाने के लिए एक नवंबर की तारीख मुकर्रर की थी. इस मामले में अब तक कोर्ट में 187 लोगों की सुनवाई हो चुकी है.

गौरतलब हो कि गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट मामले में 27 अक्टूबर, 2013 को पटना के गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद 31 अक्टूबर, 2013 को एनआईए ने केस संभाला और एक नवंबर को दिल्ली एनआईए थाने में इसकी फिर से प्राथमिकी दर्ज की गई. इसमें नाबालिग समेत 12 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था. उनमें एक की मौत इलाज के दौरान ही हो गई थी. वहीं जुवेनाइल बोर्ड द्वारा नाबालिग आरोपित को पहले ही तीन वर्ष की कैद की सजा सुनाई जा चुकी है.
पांच को अन्‍य मामले में पहले ही हो चुकी उम्रकैद

इस मामले में आरोपित पांच आतंकियों को अन्‍य मामले में पहले ही उम्रकैद की सजा दी जा चुकी है. इसमें उमर सिद्दीकी, अजहरुद्दीन, अहमद हुसैन, फकरुद्दीन, फिरोज आलम उर्फ पप्पू, नुमान अंसारी, इफ्तिखार आलम, हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला उर्फ ब्लैक ब्यूटी, मो. मोजीबुल्लाह अंसारी व इम्तियाज अंसारी उर्फ आलम शामिल हैं. इनमें से इम्तियाज, उमेर, अजहर, मोजिबुल्लाह और हैदर की बोधगया सीरियल बम ब्लास्ट में भी उम्रकैद की सजा हो चुकी है.

बता दें कि पटना में नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली थी. उस समय नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे. उस रैली के अलावा एक धमाका पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 10 पर भी हुआ था. छह लोग मारे गए थे जबकि 80 से अधिक लोग जख्मी हुए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button