रीवा: मध्यप्रदेश पिछड़ावर्ग कल्याण आयोग के सदस्य एवं विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल 7 नवम्बर को रीवा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री पटेल 7 नवम्बर को प्रात: 10 बजे मऊगंज रेस्ट हाउस में आमजनों तथा पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। श्री पटेल प्रात: 11 बजे कार द्वारा मऊगंज से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे त्योंथर तहसील के ग्राम चौखड़ा पहुंचकर हीरालाल सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कालेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री पटेल चौखड़ा से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे हनुमना पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे हनुमना से रात 8 बजे प्रस्थान कर रात 9 बजे मऊगंज पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
Related Articles
Check Also
Close

