उत्तर प्रदेशराजनीति

आजमगढ़ जिले में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : चन्दन सिंह चौहान आ

विशाल समाचार टीम उत्तर प्रदेश

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश: पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लालगंज जिला आजमगढ़ में बैठक संपन्न हुई इस कार्यक्रम के संयोजक जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सुनील चौहान थे।और इस सभा के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान थे।

और इस कार्यक्रम के संचालक डॉ. सी वी मौर्या प्रदेश अध्यक्ष थे। उत्तर प्रदेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर कर चुनाव लड़ने जा रही है। और सरकार बनाएगी और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे प्रदेश में अपने दमखम के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर के सरकार बनाएगी

और स्वार्थ छोड़ो समाज जोड़ो का नारा दिया और अपने पार्टी के मूल मंत्र समस्त कार्यकर्ताओं को दिया। उस समय पार्टी के तमाम नेता गण उपस्थित थे।जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदा पटेल राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव हनुमान विश्वकर्मा, मा. सोमनाथ गौतम,मा. लक्ष्मण कनौजिया,कमलेश यादव,राजेंद्र मौर्या, डॉक्टर सीबी मौर्या, रंजीत सिंह, राधिका, राजू चौहान, भाई संजय सिंह, रामेंद्र सिंह, मोहन सिंह, आशीष श्रीवास्तव, द्रविण कुमार चौहान,आदि हजारों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

विशेष :भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी छोड़ कर के आये राजेंद्र राजभर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी शामिल हुए।

विडियो जरूर देखें क्या कह रहे हैं ,चौहान

और सदस्यता ग्रहण की, राधिका सिंह चौहान, को महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। एवं रंजीत सिंह को प्रदेश प्रभारी बनाया गया राजेंद्र राजभर, को प्रदेश सचिव का पद भार दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button