इटावा

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट एक परिवार के चार लोग हुए घायल

शिवराज सिंह संवाददाता जसवंतनगर

इटावा : जसवंतनगर शहर में जैन बाजार मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक परिवार के चार लोग घायल हो गए । दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई । एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष के सौरभ कुमार , ब्रजेश कुमार , राजेश्वरी , नीतू को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया । सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार कराया गया है । घायल सौरभ ने बताया कि उसके घर के पास स्थित उसकी भूमि विवाद में 6 7 दबंग लोग जातिसूचक गालियां देकर के साथ सभी मारपीट करने लगे लाठी डंडे से उन सभी को भी मारपीट कर घायल कर दिया । थाने में 4 लोगो को नामजद करते हुए 6-7 अज्ञात के खिलाफ केश दर्ज के लिए तहरीर दी है । थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button