बिहार

मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

कुणाल किशोर प्रतिनिधि

बिहार: पटना से लौटते समय देर रात गड्ढे में पलटी कार ,मौके पर ही गई जान वैशाली में मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की कार गड्ढे में गिरी । मुजफ्फरपुर सिटी SP राजेश कुमार के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई #घटना वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के दौलतपुर के पास की है । बुधवार देर रात वह 1 से 2 बजे के बीच अपनी कार से पटना से मुजफ्फरपुर जा रहा था । सामने से आ रही गाड़ी को बचाने में गड्ढे में कार पलट गई , जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । गाड़ी में सवार एक और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस महकमे में फैली सनसनी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई । शव को बरामद कर पुलिस प्रशासन ने हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया । वहीं , घायल को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल युवक की पहचान मधेपुरा जिला के साहूगढ़ वार्ड नंबर 5 मोरकाही टोला निवासी हरेराम यादव के बेटे अंगद कुमार के रूप में हुई दुर्घटना में घायल अंगद कुमार | पटना घूमने गए थे दोनों अंगद के मुताबिक मुजफ्फरपुर सिटी SP राजेश कुमार का बेटा राजवीर शेखर ( 20 ) के साथ पटना घूमने गया था । देर रात 1 से 2 बजे के बीच मुजफ्फरपुर लौटने के क्रम में हादसा हो गया । सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी । उसे बचाने के क्रम में कार गड्ढे में चली गई । मुजफ्फरपुर SSP बोले- पूरा डिपार्टमेंट है साथ मुजफ्फरपुर के टाउन DSP रामनरेश पासवान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं । वहीं , उनके साथ वैशाली SP मनीष भी हैं । मुजफ्फरपुर SSP जयंतकांत ने घटना को लेकर दुख प्रकट किया है । कहा कि यह बहुत मुश्किल परिस्थिति है । पूरा पुलिस डिपार्टमेंट उनके साथ है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button