
वाल दिवस पर बसवरिया में स्थानीय बच्चों के साथ कार्यकम आयोजन
सीतामढी बिहार: आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर बसवरिया में स्थानीय बच्चों के साथ पूर्व सैनिक अनिल कुमार एवं शिक्षक मुकेश रजक ने बाल दिवस मनाया बच्चों ने बिहार सरकार के शराबबंदी अभियान का समर्थन करते हुए नशा मुक्त बिहार बनाने के संकल्प को दोहराया और सरकार के फैसले को सही बताते हुए आम जनता एवं पुलिस प्रशासन को इस में सहयोग करने का अपील किया साथ ही अपने अभिभावक एवं आस-पड़ोस के लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया! जिसमें रौनक कुमार, रितिक कुमार, दीपक कुमार, तेजस्वी कुमार, श्वेता कुमारी, संध्या कुमारी, माही कुमारी, समेत स्थानीय दर्जनों बच्चे शामिल थे!

पूर्व सैनिक अनिल कुमार द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट भेंट कर बाल दिवस की बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, शिक्षक मुकेश रजक ने बच्चों को बौद्धिक ज्ञान के बारे में बताते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सलाह दिया गया!


