
बाल दिवस मनाया गया
रीवा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आर.सी. वाष्र्णेंय के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विपिन कुमार लवानिया के नेतृत्व में बाल सम्प्रेषण गृह एवं केन्द्रीय कारागार रीवा में महिला बंदियों के साथ रह बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विपिन कुमार लवानिया ने आजादी के अमृत महोत्सव और बाल दिवस के महत्व के बारें में विस्तार से जानकारी दी। अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री मुकेश यादव ने मौलिक कर्तव्यों के बारें में बताया। पॉक्सो न्यायाधीश सुश्री महिमा कछवाहा ने पॉक्सो अधिनियम के बारें मे जानकारी प्रदान की। जिला विधिक सहायता अधिकारी ने नि:शुल्क विधिक सहायता योजना एवं बालको के अधिकारों के बारें में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर केंद्रीय कारागार रीवा में महिला बंदियों के साथ रह बच्चों को खिलौने वितरित किए गए। बाल सम्प्रेषण गृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बालकों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड न्यायाधीशगणों द्वारा प्रदान की गयी। कार्यक्रमों के दौरान केंद्रीय कारागार रीवा के उप अधीक्षक रविशंकर सिंह , वरिष्ठ कल्याण अधिकारी डी.के. सारस, आर.एस. नायक एवं बाल सम्प्रेषण गृह में परिवीक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता एवं पैरालीगल वालेंटियर्स श्री विकास सोनी उपस्थित रहे।


