
सीतामढी बिहार: आज दिनांक: 15/11/2021-की सुबह के 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिसमें
पंचायत आम निर्वाचन सातवें चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के बैरगनिया, परसौनी एवं सुरसंड के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान जारी है। जिलाधिकारी स्वयं नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ले रहे है। जानकारी के मुताबिक सुबह 09 बजे तक बैरगनिया 09%, परसौनी में 10 % एव सुरसंड में 09% प्रतिशत मतदान हो चुका है।
आगे हम वता दें । कि मतदान के प्रति महिला मतदाताओ में भारी उत्साह देखने को मिला रहा है। आज सुबह से ही मतदान केन्द्र पर महिलाओं की लाइन लगना शुरू हो गई है।आज सुबह 9 बजे तक बैरगनिया 10%, परसौनी 11% एवं सुरसंड 10 % प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया है, वही बैरगनिया में 09%, परसौनी में 09% एवं सुरसंड 09% प्रतिशत पुरूष मतदाता ने मतदान किया है। । और(वरीय) अधिकारी सुबह से ही मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे है।


