Uncategorized

बाँका:- विपक्षी दलों ने किया चक्का जाम, कृषि बिल वापस लेने की माँग

रिपोर्ट: प्रीतम सुमन

किसानों के मांगो के समर्थन में विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अमरपुर -बांका मुख्य पथ पर बस स्टैण्ड पुल के समीप बांस -बल्ला लगाकर जाम कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार एवं बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। जाम के कारण मुख्य पथ के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। मौके पर अमरपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह राजद के वरीय नेता बालमुकुन्द मंडल ने कहा कि आज किसानों की स्थिति बदतर होती जा रही है। किसानों के द्वारा उपजाई गयी फसलों का उचित कीमत नहीं मिलती है। पैक्सों में किसानों का धान नहीं खरीद हो रहा है। अधिकतर किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं, लेकिन पैक्सों में धान की खरीदारी नहीं होने से मजबूरन किसान बिचौलियों के हाथों औने -पौने कीमत पर धान बेचने को मजबूर हो गये हैं। इन्होंने कहा कि अगर जल्द ही किसानों का धान पैक्सों में खरीदारी नहीं किया गया तो आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ता गण किसानों के समर्थन में उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे।जाम की सूचना मिलते ही अमरपुर इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ स्वाति कृष्णा, थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय पुलिस बल के साथ जामस्थल पर पहुंचकर जामकर्ताओ को समझाते हुए जाम हटाने की अपील किया लेकिन जामकर्ता तीन बजे तक जाम करने की जिद पर अड़े रहे। अंतत:सभी को गिरफ्तार करते हुए थाना परिसर लाया जहां से बांड भराकर सभी को छोड़ दिया गया। जाम स्थल पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, ईरफान खान, अशोक साह, प्रदीप कुमार उर्फ पप्पु साह,घनश्याम भगत, शिवा यादव समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button