Uncategorized

शिवहर:- राजद विधायक चेतन आनंद ने बैलगाड़ी से किया प्रदर्शन

समीर झा की रिपोर्ट

शिवहर में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है इसका असर भी देखने को मिल रहा है जगह-जगह सड़कें जाम की जा रही है और भारत बंद को सफल बनाया जा रहा है वहीं राजनीतिक पार्टियों ने भी इसमें समर्थन देते हुए भारत बंद को सफल बनाने में जुटे हुए हैं महागठबंधन के कार्यकर्ता सुबह से ही बंद को सफल बनाने में जुटे हुए हैं जिले के जीरो माइल चौक पर चारों तरफ से राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वही एनएच 104 हाईवे को भी राजद विधायक चेतन आनंद खुद बैलगाड़ी पर बैठकर सड़क जाम कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. राजद विधायक ने कहा कि आधुनिक मोदी राज ब्रिटिश राज के बराबर है.मोदी सरकार किसानों को कॉर्पोरेट के हवाले करना चाहती है. उन्होंने कहा कि केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार देश के चंद बड़े पूंजीपतियों की सरकार है।जिसमें बीमा कंपनियों, टेलीकॉम ,एयरपोर्ट ,रेलवे ,भवन निर्माण, खाद्यान्न, पावर सेक्टर, कमाऊ कल कारखानों को बीमारू बताकर अपने खास पूजी पतियों ,उद्योगपतियों के हाथ बेचने के बाद अब हमारे जल, जमीन और जंगल बेचने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button