
पुलिस को ग्रामीणों की मदत लेकर उठाना पड़ेगा उचित
विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी
सीतामढी/बिहार:रीगा थाना अंतर्गत खैरवा गांव में फिर आज तीसरे दिन चोरी को चोरो ने अंजाम दिया।
3 दिन पूर्व ही इसी गांव में एक ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की चोरी हुई थी।
और आज फिर रात को खैरवा गांव स्थित कृति डीजे साउंड वाले का कुछ सामान आज फिर चोरों ने चोरी कर फरार हो गए
बाकी सामान में आग लगाकर नष्ट करने का भी प्रयास किया गया है। ग्रामीण के सूजबूज से सामान को नष्ट होने से थोडा बहुत बचा पाया गया है।
रीगा थाना पुलिस ने मौके पर आकर चोरी की घटना का जायजा लिया हालांकि इस क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि चोरों में पुलिस का खौफ बिल्कुल ही नहीं है ।
रीगा थाना के ग्रामीण इलाके में लोगों के रात की आंखों से नींद उड़ गई है दिन रात चोरी की घटना को देखते हुए
चोरी की घटना पर लगाम लगाने के लिए रीगा थाना के एसआई IS सत्यनारायण जी ने बताया कि चौकीदार के साथ कुछ ग्रामीणों को रात को , परहदार बना कर विशेष नजर चोरों पर रखा जाएगा। जिसे आगे से इस तरह की घटना घटित गांव में ना हो.



