Vishal Samachar Team Sitamarhi
सीतामढी बिहार: 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर मामले का निष्पादन किया जाएगा जिला एवं सत्र न्यायाधीश,सीतामढ़ी द्वारा अलग-अलग बेंच के लिए न्यायिक दंडाधिकारी के साथ रिटेनर अधिवक्ता व संबंधित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें सीतामढ़ी में 6 बेंच एवं बेलसंड और पुपरी में एक – एक बेंच का गठन किया गया है ।सीतामढ़ी में 6 व बेलसंड एवं पुपरी में 1-1 बेंच का गठन किया गया है। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने भी विभिन्न संबधित विभागों के पदाधिकारियो को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन योग्य वादों की सूची ससमय जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सौपने का निर्देश दिया है।



