
कुणाल किशोर प्रतिनिधि सीतामढी
सीतामढी/बिहार:बैरगनिया स्थानीय थाने की पुलिस ने बालू लदे चार बडे ट्रक को जब्त कर लिया है। उसे जिला खनन विभाग व परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा. ने बताया कि सूचना मिली थी। कि कुछ बालू के अवैध कारोबारी द्वारा बागमती नदी के वंशी चाचा सेतु के पास बालू का खनन चल रहा है।खनन कर सीतामढ़ी की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद वंशी चाचा सेतु के पास की गई।छापेमारी , छापेमारी में बडे ट्रक नम्बर बीआर 55 जी- 8444, बीआर 30 जिए-6784, बीआर 30 जिए-4990 व एक बिना नम्बर लिखे ट्रक को जब्त कर लिय गया है। सभी जब्त ट्रक पर ओवरलोडिंग बालू लदा था. बालू लदे ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालू लदे ट्रक के सम्बंध में खनन अधिकारी, सीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सूचना दे गई है।वही प्रतिवेदन भी भेज दिया गया है. मालूम हो कि बागमती नदी के ढेंग घाट, बेंगाही घाट व अख्ता घाट पर अवैध बालू खनन का धंधा वेखौफ़ चल रहा है.



