सीतामढ़ी

मेसर्स मगध शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई भारत शुगर मिल्स सिधवलिया, गोपालगंज द्वारा किसानों से गन्ने की खरीद शुरू

मेसर्स मगध शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई भारत शुगर मिल्स सिधवलिया, गोपालगंज द्वारा किसानों से गन्ने की खरीद शुरू

सीतामढी बिहार: जिला के रीगा चीनी मिल क्षेत्र में पेराई हेतु उपलब्ध गन्ना के सामयिक खपत एवं उस क्षेत्र के गन्ना किसानों के हितों को देखते हुए सरकार की पहल पर पेराई वर्ष 2021 -22 के लिए मेसर्स मगध सूगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई भारत शुगर मिल्स सिधवलिया, गोपालगंज द्वारा किसानों से गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई है। इसको लेकर संबंधित क्रय केंद्र के साथ सम्बधित गांवों को टैग किया गया है। मेजरगंज प्रखंड के संबधित गाँव के ईख उत्पादक किसान रघुनाथपुर क्रय केंद्र,सुप्पी प्रखंड के ईख उत्पादक किसान ससौला कला,मढ़पा ईश्वरदास,हरपुर पिपरा एवम परसा क्रय केंद्र में,परसौनी प्रखंड के किसान परसौनी क्रय केंद्र में.,मेजरगंज प्रखंड के ईख उत्पादक किसान सोनाल उत्तरी क्रय केंद्र में अपनी गन्ना की आपूर्ति कर सकते है। मेसर्स मगध सूगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई हसनपुर शुगर मिल समस्तीपुर एवं मैसर्स मझौलिया शुगर इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड पश्चिम चंपारण को द्वारा भी शीघ्र ही जिले के ईख उत्पादक किसानों से क्रय का कार्य शुरू किया जाएगा। इसको लेकर भी संबधित गाँव को सबंधित क्रय केंद्र से टैग कर दिया गया है। रीगा चीनी मिल के आरक्षित क्षेत्र के वैसे ग्राम जो टैग सूची में शामिल नहीं है उनके किसान भी अपने निकटतम क्रय केंद्र या मिल गेट पर जाकर गन्ना की आपूर्ति कर सकेंगे। गन्ने के तौल हेतु मात्र लोड सेल युक्त कंप्यूटराइज्ड तौल सेतु का ही उपयोग किया जाएगा। पर्चियों के आवंटन या वितरण में किसी भी प्रकार के बिचौलियों का कोई स्थान नहीं हो इसको लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। संबंधित मिल को भी निर्देश दिया गया है कि केंद्र वार खरीद किए गए गन्ने का प्रतिवेदन प्रतिदिन विभाग को उपलब्ध करावे। लोडिंग एवं अनलोडिंग के नाम पर क्रय केंद्रों पर ईख आपूर्ति करने वाले किसानों से कोई भी राशि की वसूली नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियो को निर्देश दिया है कि ईख खरीद के कार्य का लगातार मॉनिटरिंग करेंगे और प्रतिदिन इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button