आरोग्य

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने सांडू की आरोग्यदर्शिका (हेल्थ कैलेंडर) का अनावरण किया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने सांडू की आरोग्यदर्शिका (हेल्थ कैलेंडर) का अनावरण किया

आयुर्वेद,योगविद्या और नेचुरोपैथी सदियों पुरानी भारतीय चिकित्सा परंपरा का अहम हिस्सा हैं। तमाम उपायों की सही जानकारी से स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल की जा सकती है। सांडू ब्रदर्स की ओर से प्रकाशित आरोग्यदर्शिका (हेल्थ कैलेंडर) के विमोचन अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात कही। पंचांग और उपचार के विभिन्न उपायों की जानकारी सरल भाषा में समेटे हेल्थ कैलेंडर की अभिनव अवधारणा के लिए उन्होंने सांडू ब्रदर्स की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि आरोग्यदर्शिका में उपचार से जुड़े जो उपाय सुझाए गए हैं, लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए उसका इस्तेमाल जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का झुकाव आयुर्वेद की ओर बढ़ा है। कैलेंडर में स्वास्थ्य देखभाल टिप्स उपलब्ध कराने से जुड़ी सांडू ब्रदर्स की पहल काबिलेतारीफ है।
विमोचन समारोह में सांडू फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शशांक सांडू, विपणन विभाग प्रमुख मोहन आंबेकर, विदर्भ क्षेत्र के बिक्री प्रबंधक निखिल बैस सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषा में आरोग्यदिग्दर्शिका देश भर में उपलब्ध है।
गडकरी ने कहा कि पंचांग के साथ स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी (साहित्य) मुहैया कराने का विचार अनूठा है। सांडू फार्मास्युटिकल्स की आरोग्यदिग्दर्शिका में विभिन्न बीमारियों की चिकित्सा विधि, दवाओं और उपचार के उपाय सुझाए गए हैं। आयुर्वेद, योगविद्या और नेचुरोपैथी सदियों पुरानी भारतीय चिकित्सा प्रणाली की अहम कड़ी हैं। उत्कृष्ट प्रयास के लिए सांडू ब्रदर्स बधाई के पात्र हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button