
रीवा एमपी: नववर्ष के अवसर पर ठंड से बचाव के लिए टीम अविराज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि समाजसेवी अविराज एवं साथियों द्वारा गत 20 दिनों से जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया जा रहा है.

