
सुरसंड अंचल में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । सुरसंड अंचल कार्यालय में रविवार को अंचल निरीक्षक, सुरसंड की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अंचल क्षेत्र के विभिन्न थानों में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।
गोष्ठी के दौरान विधि-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंचल निरीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सुरसंड अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन के लिए सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए गए।



