प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में प्रत्येक कार्य दिवस की तरह शनिवार को भी जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण, त्वरित एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button