इटावा

विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की अग्रिम तैयारियों के दृष्टिगत बने बिल पोलिंग सेन्टरों को चिन्हित कर सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने, के निर्देष जारी

विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की अग्रिम तैयारियों के दृष्टिगत बने बिल पोलिंग सेन्टरों को चिन्हित कर सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने, के निर्देष जारी

इटावा यूपी: विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की अग्रिम तैयारियों के दृष्टिगत बने बिल पोलिंग सेन्टरों को चिन्हित कर सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने, निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद तत्काल होडिग्स,बैनर,वालपेटिंग हटवाये जाने हेतु अभी टीम को गठित किये जाने, बने बिल कारक व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जानेे, सस्त्र लाइसेंस धारकों की समीक्षा करने तथा आग्नेयास्त्र जमा कराने की कार्यवाही किये जाने, थानों पर चुनाव रजिस्टर बनाये जाने, नवीनीकृत किये गये सस्त्र लाइसेन्सों को पोर्टल पर अपलोड किये जाने, गत निर्वाचनों के कि्रटिकल बूथों को चिन्हित किये जाने के निर्देष दिये।
उक्त निर्देष जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं शान्त व्यवस्था के संबंध में आयोजित बैठक में दिये। उन्होेंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों का भ्रमण कर विद्युत कनेक्षन, शौचालय,बाथरूम देंखे और उन पोलिंग सेन्टरों पर पायी जाने वाली कमियों को नोट कर उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाये ताकि उन कमियों को ठीक कराया जा सके।उन्होने कहा कि बने बिल कारक वाले पोलिंग सेन्टरों कोे चिन्हित किया जाये। सभी उप जिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्र की सस्त्र लाइसेन्स की दुकानों का निरीक्षण करें। शराब की दुकानों का भी निरीक्षण किया जाये और आबकारी अधिकारी से साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की जाये।

उन्होने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें एक सप्ताह के अन्दर अपने क्षेत्र के समस्त बूथों का भ्रमण कर उसकी सही सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाये। जबं भ्रमण पर जायें तो गांव में कुछ देर रूके और गांववालों से गत निर्वाचन के संबंध में फीडबैक लिया जाये कि निर्वाचन के दौरान क्या क्या दिक्कते आती हैं। उन्होने कहा कि शस्त्रों का वेरीफिकेशन किया जाये, अवैध शराब की बरामदी किये जाने के लिए छापेमारी की जाये ,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देष दिये कि निर्वाचन से संबंधित सभी सूचनाए सही उपलब्ध करायी जाये, कि्रटिकल सेन्टर है वहां पर निरोधात्कमक कार्यवाही कर बनोबिल कारकों को पाबन्द किया जाये।क्योकि कभी कभी छोटी छोटी घटनाओं की अनदेखी के कारण वह बहुत बड़ा रूप ले लेती है। होमगार्ड /चैकीदारों के वैक्सीनेषन की प्रथम,दूसरी डोज की सूचना उपलब्ध करायी जाये। गांव में लड़ाई झगड़े के झूठे मुकदमें लिखाने वालों के विरूद्ध 182 में कार्यवाही की जाये।
उन्होने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र के शस़्त्र लाइसेन्सों का सत्यापन करें, अपराधिक पृवृत्ती के लोगों के विरू़द्ध गुण्डाएक्ट, गैंगस्टर 107/16 में कार्यवाही की जाये, जो वांछित अपराधी है उनके घरों पर दबिश दी जाये। उन्होने कहा प्रत्येक थाने पर चुनाव रजिस्टर बनाया जाये उसमें कि्रटिकल,बने बिल बूथों/मतदान केन्द्रों आदि का अंकन किया जाये।

इस अवसर पर एसपी आरए ओमवीर सिंहसह, एसपी सिटी, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.)जय प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह,, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button