Uncategorized

बाँका:- कोहरे के कारण सी एम का प्रस्तावित दौरा रद्द!

प्रीतम सुमन की रिपोर्ट:

अमरपुर थाना क्षेत्र के भदरिया गांव स्थित चांदन नदी तट पर शुक्रवार के दिन बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार का संभावित दौरा घने कोहरे के कारण रद्द हो गया. हालांकि मुख्यमंत्री आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से किया गया था। जिसके अन्तर्गत ग्रामीण कच्ची सड़कों का पक्कीकरण, चांदन नदी तट के चारों और सुरक्षा का व्यापक इंतजाम, पुलिस अधिकारियों के द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती समेत अन्य कार्यों का जिला प्रशासन के द्वारा बखुबी इंतजाम किया गया था। शुक्रवार की अहले सुबह से ही भदरिया गांव, सिंहनान, रजौन, तारडीह, रामचंद्रपुर, लौसा, खंजरपुर, गंगापुर गढ़ैल, अमरपुर समेत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब दस हजार की संख्या में महिला, बच्चे, बुढ़े व अन्य लोग चांदन नदी के तट पर पहुंच कर अपने चहेते नेता व मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताब होकर चांदन नदी के तट पर जमावड़ा लगा लिया। करीब दो बजे जिला पदाधिकारियों को अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री की नहीं आने का सुचना मिला। सुचना मिलते ही अहले सुबह से इंतजार कर रहे आम लोगों में मायुसी की लहर दौड़ गयी। वहीं अहले सुबह से ही बांका जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत, बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता समेत अन्य जिलों से आये वरिय पदाधिकारी गण चांदन नदी के तट पर जमें रहे। तट पर पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button