Uncategorized

बाँका:-प्रमंडलीय आयुक्त एवं पुरातत्व विभाग के द्वारा किया गया अवशेषों का निरीक्षण !

प्रीतम सुमन की रिपोर्ट:

अमरपुर थाना क्षेत्र के भदरिया गांव स्थित चांदन नदी के तट पर मिले पुराने भवनों के अवशेषों का शुक्रवार के दिन भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी एवं बिहार विरासत समिति के एक्सक्युटिव डायरेक्टर बी चौधरी ने जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत एवं एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता के साथ औचक निरिक्षण किया। मौके पर प्रमंडलिय आयुक्त ने बताया कि शुक्रवार के दिन बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार का भदरिया गांव में समभावित दौरा था। जो कुहासे की वजह से रद्द हो गयी। चांदन नदी के तट पर मिले अवशेषों से प्रथम दृष्टि से पता चलता है कि यह दो हजार वर्ष पुर्व कुषाण काल का अवशेष है। वहीं बुहार विरासत समिती के एक्सक्युटिव डायरेक्टर ने बताया कि चांदन नदी के तट पर मिले पुराने मिट्टी के बर्तनों को देखने के बाद प्रथम दृष्टि से पता चलता है कि यह दो हजार वर्ष पुर्व कुषाण काल एवं बारह सौ वर्ष पुर्व पाल काल का अवशेष है। फिलवक्त मिले अवशेषों का बारिकी से निरिक्षण किया जा रहा है। हालांकि फिलवक्त चांदन नदी में पानी है जिस कारण खुदाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पानी सुखने के बाद ही आगे की कार्यवाही किया जा सकता है। बताते चलें शुक्रवार के दिन भदरिया गांव में स्थित चांदन नदी के तट पर मिले पुराने भवनों का अवशेषों का निरिक्षण करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार का संभावित दौरा था। घने कोहरे के कारण दौरा रद्द कर दिया गया। दौरा रद्द होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर आये हजारों ग्रामीणों में मायुसी छा गयी। कार्यक्रम स्थल पर जिला पदाधिकारी के साथ -साथ काफी संख्या में वरिय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button