इटावा

किसी भी निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे निर्वाचन की धुरी होता है, पोलिंग पार्टी की रवानगी से लेकर उसके पहुंचने तक का सम्पूर्ण उत्तदायित्व होता है-

विशाल समाचार इटावा टीम

इटावा यूपी : किसी भी निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे निर्वाचन की धुरी होता है, पोलिंग पार्टी की रवानगी से लेकर उसके पहुंचने तक का सम्पूर्ण उत्तदायित्व होता है। आप लोगो की जिस क्षेत्र में डियूटी लगायी गयी है उस संबंधित क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर मिनिमम फैसलिटी अन्तर्गत बूथों पर उपलब्ध करायी जाने वाली सूविधाओं को अवष्य देखे जैसे फर्नीचर, पानी, रैम्प, शौचालय, छाया विद्युत आदि हेै या नही। यदि किसी पोलिंग बूथ पर कोई कमी पाये जाये तो उसकी सूचना तत्काल दी जाये।
, उक्त उद्गार जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह ने विकास भवन के पे्ररणा सभागार में आयोजित आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 हेतु नियुक्त किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के प्रक्षिण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मतदान को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर/जोनल मजिस्टेटों की बहुत बडी भूमिका होती है। अतः सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर बूथों तक पोलिंग पार्टियों के आने जाने के लिए सम्पर्क मार्ग , बूथों पर मिनिमम फैसलिटी के अन्तर्गत पानी,रैम्प ,विद्युत, फर्नीचर आदि की जानकारी करें यदि किसी पोलिंग बूथ पर कोई कमी पायी जाये तो संज्ञान में लाया जाये ताकि उन कमियों को दूर कराया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि स्वतंत्र निष्पक्षक एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की बहुत बड़ी भूमिका अहम होती है।अतः सभी लोग अपने अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण अवष्य करें , मतदान केन्द्रों में जो भी कमियां पायी जाये उसे नोट कर सूचना उपलब्ध कराये ताकि कमियों को दूर कराया जा सके।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार, परियोजना निदेषक डीआरडीए जयकेष त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार, जिला दिब्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी सूरज सिंह सहित सेक्टर/जोनल मजिस्टेªट उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button