इटावा

जनपद में मतदान 22022 को लेकर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को सुचारू व उपलब्ध कराए जाने के दिए निर्देश

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा यूपी: -विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग/सम्पर्क मार्ग का सर्वे किये जाने, विद्यालयों में भवन,रैम्प, पेयजल,षौचालय, वेटिंग रूम, छाया की व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधाओं को सर्वे कर सूचना उपलब्ध कराये जाने, बाढ़ क्षेत्र के बूथ वाले क्षेत्रों के खराब एप्रोच रोड को एक सप्ताह में बनवाये जाने, खराब हैण्डपम्पों को ठीक कराये जाने, विद्यालयों में विद्युत आपूर्ति हेत विद्युत लाइन डलवाये जाने, मतदेय स्थलों पर मतदेय स्थल का नाम,पता, ईआरओ का नाम, बीएलओ का नाम मोबाइल नम्बर आदि लिखवाये जाने के निर्देष दिये।

उक्त निर्देष अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार मे आयेाजित विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधायें एवं मुख्य मार्ग /सम्पर्क मार्ग से संबंधित पाई गयी कमियेां को सही कराये जाने के संबंध में आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों/उप जिलाधिकारियो से कहा कि वह अपने अपने क्षेत्र में मतदेय स्थल तक जाने आने के लिए मुख्य मार्ग/सम्पर्क मार्गो का सर्वे कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाये। उन्होने कहा कि खासकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जिन गांवों की सड़कें बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी उन पर विशेष ध्यान दिया जाये जो सड़के टूटी फूटी, खराब पायी जाये उन्हें एक सप्ताह में ठीक कराया जाये।
अपर जिलाधिकारी ने अधिषासी अभियन्ता विद्युत से कहा कि जिन विद्यालयेां में मतदान केन्द बनाये गये है उनमें विद्युत लाइन डलवायी जाये। उन्होने सभी अधिषासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने अपने क्षेत्र के बूथों ,सड़कों का सर्वे कर तत्काल सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा विधान सभा निर्वाचन 2022 हेतु जिन मतदये स्थलों पर वेब-कास्टिंग करायी जानी है उन मतदेय स्थलों पर विद्युत /शाकिट , टेलीफोन , नेटवर्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

उन्होने कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु समस्त मतदेय स्थलों पर, मतदेय स्थल का नाम,पता ,ईआरओ, एईआरओ,सुपरवाइजर,बी.एल.ओ., मतदाता पंजीकरण केन्द्र का नाम एवं नम्बर तथा 1950 आदि सूचनाये प्रदशित (बाल राइटिंग) करायी जाये,सभी मतदेय स्थलो पर कमरों के खिड़की ,दरवाजे आदि का सर्वे कर सूचना उपलब्धय करायी जाये।

इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा,जिला पंचायतराज अधिकरी बनवारी लाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अनिलमणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button