इटावा

कालेज में बनाये गये मतदान केन्द्रों के बूथों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी बूथों पर कमरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था , फर्नीचर, पेयजल ,शौचालय आदि मूलभूत सुविधा सुनिश्चित की जाये

कालेज में बनाये गये मतदान केन्द्रों के बूथों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी बूथों पर कमरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था , फर्नीचर, पेयजल ,शौचालय आदि मूलभूत सुविधा सुनिश्चित की जाये

विशाल समाचार इटावा टीम

इटावा यूपी: जिलाधिकारी श्रुति सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप में शिव नारायन इण्टर कालेज, के.के.डी.सी ,एस.डी.इण्टर कालेज, वीणा वादिनी इण्टर कालेज एवं बौद्ध विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में बनाये गये मतदान केन्द्रों के बूथों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी बूथों पर कमरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था , फर्नीचर, पेयजल ,शौचालय आदि मूलभूत सुनिश्चित की जायें।
अधिकारी द्वय वीणा वादिनी इण्टर कालेज पहुंचकर विद्यालय के प्रधानाचार्य से 15 से 18 वर्ष आयु के छात्रों के संबंध में जानकारी करने पर बताया गया कि इस आयु वर्ग के 187 छात्र पंजीकृत है। इस पर उन्होने इनकी जन्म तिथि का सत्यापन कराये जाने के निर्देष दिये। उन्होने कहा कि विद्यालय में पंजीकृत जो छा़त्र डबल डोज से वंचित रह गये हो उन्हे डबल डोज लगवाये हेतु प्रेरित किया जाये। तदोपरान्त बौद्ध विद्या मन्दिर इण्टर कालेज का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कमरों में लाइट की व्यवस्था पर्याप्त नहीं पायी गयी कमरे में एक ब्लव लगा हुआ था जिसकी रोशनी बहुत कम थी। इस पर उन्होने विद्यालय के प्रधानाचार्य को सभी कमरों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने जाने के निर्देष दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button