Uncategorized

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता बैंक लूट कांड का उद्भेदन , लुटेरा गिरफ्तार!

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :

बेगूसराय में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है .पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर बैंक लूट कांड का उद्भेदन कर लिया है । पुलिस ने लूटी गई रकम में से 47510 रुपए के साथ-साथ तीन अपराधी को भी गिरफ्तार किया है । हालांकि अभी भी मुख्य षड्यंत्र कर्ता सहित पांच अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं ,जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।
भी ओ- दरअसल 3 दिसंबर को गड़हरा थाना क्षेत्र के ठाकुरीचक में अपराधियों ने दिनदहाड़े एसबीआई की मिनी शाखा से हथियार के बल पर चार लाख इकानबे हजार की लूट की थी । लूट के दौरान अपराधियों ने विरोध करने पर बैंक कर्मी की पिटाई भी की थी और घटना के बाद कंप्यूटर का डीवीआर भी निकाल कर फरार हो गए थे । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते वक्त अपराधी हथियार लहराते हुए एवं दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए थे । उक्त घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी एवं मोबाइल सर्विलांस का सहारा ले रही थी । इस क्रम में बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार के द्वारा सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं मामले की छानबीन शुरू की गई। तब जाकर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है । गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पटना निवासी मंटू पासवान उर्फ संतोष ,पटना निवासी ओमप्रकाश एवं समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर निवासी करण कुमार के रूप में की गई है । उक्त सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है । पकड़े गए अपराधियों के पास पुलिस ने चार देसी कट्टा ,चार कारतूस, लूटी गई बैग, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूटी गई डीवीआर मशीन के साथ-साथ 47 हजार 500 रुपये भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button