उम्मीदवारों के बिना अनुमति विज्ञापन चलवाने पर होगी त्वरित कार्रवाई
इटावा विशाल समाचार टीम
इटावा यूपी: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी उम्मीदवारों को अखबारों, सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर चलाए जाने वाले विज्ञापनों के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी एम.सी.एम.सी. की अनुमति अनिवार्य होगी तदोपरांत ही प्रत्याशी विज्ञापन प्रकाशित करवा सकेंगे इसके लिए (एम.सी. एम.सी) की कमेटी की चेयरमैन जिला अधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय इटावा में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से उम्मीदवार इसकी अनुमति ले सकता।
अपर जिलाधिकारी रिटनिंग ऑफिसर, उप जिलाधिकारी न्यायिक (नोडल अधिकारी), जिला सूचना अधिकारी के निर्देशन में 14 सदस्य बेसिक शिक्षा विभाग की टीम 24 घंटे नजर रखने के लिए तैनात है कंट्रोल रूम में टीवी न्यूज़ चैनल सोशल मीडिया निगरानी वह समाचार पत्र निगरानी टीम विभिन्न न्यूज़ चैनलों समाचार पत्रों, इंटरनेट मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से 24 घंटे नजर रखने का काम कर रही है। चुनाव आयोग की टीम इस बार खासतौर पर इंटरनेट मीडिया पर विशेष नजर बनाए हुए हैं किसी भी उल्लंघन की सूचना पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन रिटनिंग ऑफिसर को पहुंचा कर तुरंत कार्यवाही की जा रही है संतोष शमा, मधुकर उपाध्याय, अमित सेंगर, मोहित भदोरिया, उमेश कुमार, नौशाद अली ,जगबीर सिंह, कुणाल वर्मा को विभिन्न टीमों का प्रभारी बनाया गया है।



